बिलावर। बदनौता गांव की एक महिला की जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीलम देवी निवासी बदनौता के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो महिला घर में खाना बना रही थी कि अचानक आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में महिला के परिजन उसे बिलावर उप जिला अस्पताल बिलावर लेकर पहुंचे। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद