फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में प्रदर्शनी, बच्चों ने पेश किए प्रोजेक्ट व मॉडल्स

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के छात्रों ने बहुआयामी परियोजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर बेहतरीन प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्या नरिंदर चुंबर ने किया। उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत एमडीपी (बहु-विषयक परियोजनाएं) बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विद्यालय में इस तरह की प्रदर्शनी पूरे सत्र में दो बार आयोजित की जाती है। बच्चों को शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषय दिए जाते हैं जिनमें से बच्चे अपनी रुचि अनुसार प्रोजेक्ट तैयार करते हैं, उनके मॉडल्स बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें