फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुफ्त सफर से महिलाएं खुश पर बसों की कम संख्या पर जताई चिंता

Wed, 02 Apr 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सरकारी बस न मिलने पर निजी बस में यात्रा करने के लिए जाती महिलाएं। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कई मार्गों पर सरकारी बसों की सुविधा ही नहीं, महिलाओं ने सरकारी बसों की सेवाएं बढ़ाने की मांग उठाई
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर सरकार के हालिया पेश बजट के दौरान घोषित सरकारी बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा शुरू हो गई है।
मंगलवार से शुरू हुई इस सेवा का लाभ उठाने वाली महिलाओं ने जहां सरकार के इस कदम को सराहा है। वहीं सरकारी बसों में यात्रा से वंचित रही महिलाओं ने इसके लिए बसोहली की संख्या में बढ़ोत्तरी किए जाने से कठुआ जिला मुख्यालय पर बसों के ठहराव की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने की मांग की है। जम्मू से ई-बस सेवा का लाभ लेकर कठुआ पहुंची वंदना अंदोत्रा ने निशुल्क यात्रा के अनुभव के बारे में बताया। महिलाओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला केवल किराये से बचत के साथ नहीं जुड़ा है। आज उन्हें इस बात का अहसास हुआ है कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, महानपुर से आने वाली छात्रा वैशाली जम्वाल ने बताया कि सरकार का फैसला तो अच्छा है, लेकिन उनके जम्मू जाने और वापस महानपुर पहुंचने के निर्धारित समय में रोडवेज की बसों की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में उन्हें निजी बस का ही सहारा लेना पड़ रहा है। लिहाजा सरकार ने महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है तो उसे बसों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है। ताकि हर महिला को इसका लाभ मिल पाए। कालीबड़ी चौक पर बस का इंतजार कर रही कठुआ की राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि निश्चित ही सरकार की घोषणा राहत देने वाली है जो लागू भी कर दी है, लेकिन कठुआ शहर की बात की जाए तो न यहां रोडवेज का बस स्टैंड है न ही बसें। ऐसे में सरकार की घोषणाओं का उन्हें लाभ नही मिला है। वार्ड नंबर 5 कठुआ की निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें आधा घंटा से ज्यादा वक्त कालीबाड़ी चौक पर खड़े हुए हो चुका है, लेकिन रोडवेज की बस का कहीं अता-पता नहीं है। अब इस भीषण गर्मी में उनके लिए खड़े रहना मुश्किल है। लिहाजा वह निजी बस से ही अपना सांबा तक का सफर पूरा करेंगी। महिलाओं ने कठुआ जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड विकसित किए जाने की मांग की, ताकि उन्हें बस का इंतजार करने के लिए उचित स्थान के साथ बसों के आने जाने के समय की जानकारी मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें