फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवती ने फंदा लगाया

Tue, 06 Dec 2016 01:25 AM IST
kathua
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर महिला और एक युवती द्वारा फंदा लगाने का मामला प्रकाश में है। जैसे ही परिवार को इसका पता चला, परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव अजीजपुर नगरी में महिला रेणू देवी ने फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों को पता चला तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की। वहीं सूचना मिलते ही मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उधर, शहर के पारलीवंड इलाके में भी संदिग्ध हालत में एक युवती ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवती अनिता रानी के परिवार के सदस्यों के अनुसार वह घटना से कुछ देर पहले ही घर से निकली थी, जिसके बाद पेड़ से लटकती पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें