संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में 62 वर्षीय एक वरिष्ठ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो वह उसे तुरंत बिलावर उप जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया। कठुआ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।