शहर के कालीबड़ी क्षेत्र में रविवार की शाम 35 वर्षीय महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया। महिला की पहचान रेखा देवी पत्नी कमल किशोर निवासी छन्न दत्याल कठुआ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।