फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में शराब के चक्कर में भूल गए नियमों का पालन करना

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों में बुधवार को खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। बसोहली में बस अड्डे पर स्थित शराब की दुकान के बाहर जैसे ही वाहन सप्लाई लेकर पहुंचा, तो देखते ही देखते शराब की खरीदारी करने वाले लोगों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। इस दौरान लोग कोरोना महामारी को भूल गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक-दूसरे के साथ लाइन में चिपके हुए नजर आए। हालांकि पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन वह भी भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में असफल रही। जैसे ही पुलिसकर्मियों की नजर मीडिया के कैमरे पर पड़ी, तो उन्होंने शराब की दुकान के पास स्थित सीढ़ियों तक सख्ती दिखाना शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें