फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लाई जा रही शराब लखनपुर में पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से लाई जा रही 60 बोतल शराब के साथ लखनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखनपुर में लगाए गए विशेष नाके के दौरान एसआई स्वर्ण सिंह और मोहम्मद यूसुफ की टीम ने बोलेरो कार नंबर जेके02सीडी-8563 को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब के पांच बॉक्स बरामद हुए। सभी में समान रूप से 12 बोतलें थीं। इसके बाद कार चालक अंकुश गुप्ता निवासी जम्मू सहित कार में सवार दो अन्य सुरजीत कुमार निवासी पठानकोट और सुमित बाली निवासी बख्शी नगर जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें