इलाके के किसानों ने 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल समेटी
बिलावर। इलाके के अधिकतर किसानों ने 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल को समेट लिया है। मौजूदा समय में कई किसान परिवारों सहित फसल को समेटने में लगे हुए हैं और गेहूं की कटाई करने के बाद अब थ्रेशिंग का काम जोरों से चल रहा है।
किसान देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मधुपाल, अरुण कुमार और धर्मपाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कब मौसम करवट बदल ले और बारिश हो जाए इसका कोई पता नहीं है, इसलिए जल्द से जल्द फसल को समेटने में लगे हैं। किसानों ने बताया कि अगर अगले तीन दिन तक बारिश नहीं हुई तो फसल को समेटने का काम पूरा कर लेंगे। संवाद