फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खैर तस्करों ने रात में निजी भूमि से काटे चार पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके से लकड़ी, औजार और मोबाइल किया बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर के डिंगा अंब क्षेत्र के डोड गांव में तस्करों के खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। तस्करों ने रात के अंधेरे में एक किसान की निजी भूमि पर खड़े चार खैर के पेड़ों को काट दिया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता के चलते तस्कर मौके से भाग गए। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार देर रात कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा निजी भूमि पर खैर के पेड़ काटे जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी कटे हुए पेड़, औजार और अन्य सामान वहीं छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार हीरानगर मौके पर पहुंचे और कटे हुए चार खैर के पेड़ों को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हीरानगर अमित सांगड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मौके का निरीक्षण किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें