फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए आठ साल की रावी साइकिल से नापेंगी हिंदोस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया की अलख जलाने के लिए पटियाला (पंजाब) की आठ वर्षीय साइकिलिस्ट बेटी रावी निकल पड़ी हैं। मंगलवार को कठुआ पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। पिता सिमरनजीत सिंह के साथ उसने 10 नवंबर को कश्मीर (श्रीनगर) से यात्रा शुरू की है, जो 13 राज्यों का 4800 किलोमीटर सफर कर 26 जनवरी को कन्याकुमारी पहुंचेगी। इस दौरान वह जगह-जगह लोगों को बेटियों के उत्थान और स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगी।
विज्ञापन

बेटी के साथ साइकिल यात्रा पर निकले पंजाब पुलिस के जवान सिमरनजीत सिंह ने बताया कि विश्व कीर्तिमान बनाने व जन जागरूकता के लिए यात्रा शुरू की है। इससे रावी पांच साल की उम्र में साइकिल से 800 किलोमीटर सफर कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवा चुकी है।
कठुआ के साइकिलिस्ट सुनील मोनू ने रावी के प्रयास की सराहना की। बताया कि जिस आयु में हमारे बच्चे कार्टून और मोबाइल को प्राथमिकता देते हैं उस आयु में रावी जन जागरूकता व विश्व कीर्तिमान के लिए आगे आई हैं। इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें