कठुआ। जिले अवैध शराब के उत्पादन, करोबार और उपयोग को रोकने के लिए अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए आबकारी विभाग ने एक बार फिर 1150 किलोग्राम लाहन के साथ 52 पाउच अवैध रूप से तैयार की गई देसी शराब को जब्त किया है। मंगलवार को जिले के तीन अलग-अलग गांवों से बरामद की गई लाहन व देसी शराब को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
आबकारी आयुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देश और उप आबकारी आयुक्त (कार्यकारी), जम्मू कुसुम शर्मा के मार्गदर्शन में ईटीओ, आबकारी रेंज कठुआ वीरेंद्र कुमार द्वारा गठित टीम में शामिल आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद, अमित शर्मा, अरुण कुमार, एसआई जेपी शर्मा ने जिले के कंगड़याल, छटयाल और निहालपुर गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब को निर्माण करने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर छिपाई गई लाहन के साथ 52 पाउच में बेचने की नियत से पैक की गई देसी शराब को बरामद किया। आबकारी टीम ने अवैध शराब के जब्त की गई लाहन को मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया।