फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हटेगा जिला में पिछले 84 घंटों से जारी सप्ताहांत लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में पिछले 84 घंटों से जारी सप्ताहांत लॉकडाउन सोमवार सुबह समाप्त हो जाएगा। शुक्रवार शाम से शुरू हुए इस कर्फ्यू के दौरान पिछले 3 दिनों से जिला में केवल दवा की दुकानों, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, पेट्रोल पंप, एफसीआई गोदाम और मंडी केे अलावा सीमित अवधि फल सब्जी जैसी आवश्यक वस्तु को छूट के दायरे में शामिल किया गया था। अन्य व्यापार एवं कामकाज पूरी तरह से ठप रहने के कारण जिला के सभी कस्बों सहित ग्रामीण बाजारों और जिला मुख्यालय पर सन्नाटा ही पसरा रहा। रविवार को 10 बजे के बाद जैसे ही सब्जी और फल की दुकानें बंद हुई। पूरे शहर में पुलिस ने सख्त नाकेबंदी कर दी। इस दौरान किसी को भी अकारण ही सड़कों पर आवागमन करना प्रतिबंधित रखा गया। जिसके चलते शहर पूरा दिन सुनसान पड़ा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसा ही हाल देखा गया। वहीं हाईवे पर भी लॉकडाउन का असर साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान वहां एक के बाद एक लगातार दौड़ने वाले वाहनों की कमी दिखाई दे रही थी। कुछ वाहन अगर चल भी रहे थे तो उनमें यात्री वाहनों की संख्या न के बराबर ही दिखाई दे रही थी। सोमवार को एक बार फिर से बाजार के खुलने से रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 146
कठुआ। जिले में 21 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से 20 सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए 46 लोगों को निगेटिव घोषित किया गया है। ऐसे में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 247 पहुंच गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 146 पहुंच गया है। रविवार को जिले में 187 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण का आंकड़ा 75 फीसदी के पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें