फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 44 पहुंचा पारा, बिजली ढांचा हुआ बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। कठुआ में पारे ने छलांग लगाते हुए 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली ढांचा भी हांफने लगा है। शुक्रवार को कठुआ शहर के निकटवर्ती हटली मोड़ रिसीविंग स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते हटली के एक बड़े इलाके की बिजली नौ घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे के लगभग रिसिविंग स्टेशन हटली मोड़ में एक करंट ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग ने क्षतिग्रस्त सीटी को दुरूस्त करने का काम शुरू किया लेकिन इसमें घंटों लग गए। दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो पाने पर इलाके के लोगों में भी रोष बढ़ना शुरू हो गया था। इसके बाद विभाग ने लाइन शिफ्टिंग करते हुए इलाके की बिजली को बहाल कर दिया। उधर, हटली मोड़ रिसीविंग स्टेशन के नजदीक दोपहर तीन बजे के लगभग बिजली की तार टूटने से आग भड़क गई। अधिकारियों ने समय रहते अग्निशमन दस्ते को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। आग ने देखते हुए देखते आसपास के खेतों को भी अपने आगोश में ले लिया था। विभाग की मानें तो ओवरलोडिंग और तापमान बढ़ने से बिजली का कंडक्टर व तार टूट गया था, जिससे आग भड़की। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो रिसीविंग स्टेशन के अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें