फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसंतपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज, हेलीकॉप्टर की मदद भी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। लखनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते बसंतपुर इलाके के कसोरी गांव में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसमें पुलिस ने सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली। दिन भर चले तलाशी अभियान में लखनपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके के साथ सटे जंगली इलाकों में भी जांच की है। कई किलोमीटर के दायरे में फैले जंगलों में तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिस ने इलाके का चप्पा चप्पा खंगाला जिसमें पुलिस ने हर जगह गहनता से जांच करते हुए पूछताछ भी की है। बता दें, वीरवार को लखनपुर के कसोरी इलाके में स्कूली बच्चों ने संदिग्ध व्यक्ति देखा था। इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें