फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन दिन बाद खिली धूप से राहत, शाम को सर्द हवाओं का सितम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तीन दिन बाद शुक्रवार को खिली धूप ने शहरवासियों को राहत दी है। इससे तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं का सितम अभी भी जारी है। उधर, जिला के बनी, डुग्गन, लोहाई-मल्हार, छत्रगलां और लवांग में वीरवार देर रात एक बार फिर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथ-साथ 4 और 5 फरवरी को शहर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। पहाड़ी क्षेत्र बनी, डुग्गन और बिलावर के लोहाई मल्हार में उक्त दोनों दिन मध्यम से बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की धूप से हुई। उसके बाद पूरा दिन धूप ने सर्द हवाओं को बेअसर कर दिया। इस दौरान तापमान में उछाल आया। लोगों ने तीन दिन बाद खिली धूप का आनंद उठाया, जबकि शाम के समय एक बार फिर आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया और सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास करवाया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, कठुआ के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि 4 से 5 फरवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले पांच दिनों के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों बनी, डुग्गन और लोहाई-मलहार में मध्यम से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें