फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार शाम को हुई बारिश के कारण लोगों को राहत मिली है। शाम करीब छह बजे से शुरू हुई बारिश ज्यादा देर नहीं टिकी। मात्र 7 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि ठंडक का अहसास करवा दिया।
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक काफी गर्मी थी। इसके बाद अचानक तेज हवा के बाद बादल छा गए। फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव से लोगों ने ठंडक महसूस की। जिला में मंगलवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। उधर, तेज हवा के चलते बसोहली में कई स्थानों पर बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें