फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार से मौसम पूरी तरह से बदला नजर आया। सुबह से ही बारिश जारी रही। इससे मैदानी इलाकों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर बाद से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया। मैदानी इलाकों में शनिवार शाम तक नौ एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

जिले के लोहाई मल्हार और ढग्गर में देर रात तक आधा फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी थी, तो इससे सटे इलाकों में चार से पांच इंच तक बर्फ जम चुकी है। डंडी गुट्टू, सरथल और छत्रगलां के इलाकों में एक फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हुई बर्फबारी के बाद जिले में साल की यह पहली बर्फबारी है। ऐसे में बागवान और किसानों के चेहरे खिल गए हैं। चूंकि बर्फ को इन इलाकों में फसलों की उर्वरता बढ़ाने के लिए खाद के रूप में देखा जाता है। नमीं फसल की अच्छी पैदावार में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें