फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की सबसे सर्द रही साल की आखिरी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2020 की अंतिम रात जिले में कड़ाके की सर्दी का एहसास कराती नजर आई है। 2.9 डिग्री सेल्सियस के साथ जिले में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। उधर, दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे ने वीरवार सुबह भी जिले को अपनी आगोश में लिए रखा। सुबह दस बजे तक धूप का एहसास न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सामान्य जनजीवन जहां कोहरे की वजह से प्रभावित हो रहा है, वहीं बुधवार रात और वीरवार सुबह कई इलाकों में कोहरे से विजिबिलटी शून्य रही। पहाड़ी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। धूप खिलने से जहां बर्फ पिघल रही है, वहीं तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। बिजली विभाग की टीमें लगातार चौथे दिन भी बिजली बहाली के कार्य में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें