रामकोट। तपती गर्मी और धूप के बाद रामकोट में मंगलवार को झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। वहीं, मंगलवार शाम को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। हालांकि जोरदार ओलावृष्टि से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा। इसके साथ जिन किसानों का गेहूं के समेटने का कार्य शेष बचा हुआ है एक बार फिर उनका गेहूं को समेटने का काम लटक गया। संवाद