फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील में शनिवार शाम बारिश के दस्तक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिन के समय उमस भरी गर्मी और तेज धूप में लोगों ने जहां बाहर निकलने से परहेज किया तो वहीं शाम करीब 6 बजे तेज तूफान की दस्तक के साथ करीब एक घंटे तक बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि शाम के समय तेज तूफान के बाद बिजली समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश और तूफान की वजह से इलाके में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। किसानों ने बताया कि शनिवार शाम हुई जोरदार बारिश से अब मक्की और बाजरे की बिजाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें