फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ से शुरू होगी वाटर शेड यात्रा, मंत्री जावेद डार करेंगे वाहन को रवाना

Tue, 04 Feb 2025 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच फरवरी को करेंगे वर्चुअली उद्घाटन, प्रदेश में पांच लाख लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 2400 किलोमीटर की यात्रा करेगी वाटर शेड वैन, पानी संचय का देगी संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देशभर में शुरू हो रही वॉटरशेड यात्रा जागरूकता कार्यक्रम का आगाज प्रदेश में कठुआ जिले से होगा। पांच फरवरी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देशभर में इस अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद डार हीरानगर से विभिन्न जिलों के लिए वॉटर शेड वैन को रवाना करेंगे।
हीरानगर के गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज से यह बैन प्रदेश में 2400 किलोमीटर सफर कर पांच लाख आबादी को जागरूक करेगी। कठुआ जिले में इंटीग्रेटिड वॉटर शेड प्रबंधन योजना हीरानगर, डिंगा अंब और गुजरू नगरोटा ब्लॉक में चलाई जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में 148 वाटर शेड परियोजनाओं पर काम किया जाना प्रस्तावित है। सहायक आयुक्त पंचायत दानिश रसूल मीर ने बताया कि यह स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत इसे लेकर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पांच फरवरी को पूरे देश सहित जम्मू-कश्मीर में इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण होगा। एक मार्च, 2025 तक चलने वाला यह अभियान जम्मू में समाप्त होगा। इस दौरान जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन और वर्षा जल संचयन की तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म दिखाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
दानिश रसूल मीर ने बताया कि वाटर शेड यात्रा कार्यक्रम के दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सात मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। वाटर शेड पर नुक्कड़ नाटक होगा और एक गीत भी चलाया जाएगा। महाराष्ट्र से जम्मू-कश्मीर पहुंचे वाटरशेड यात्रा वाहन को प्रदेश के हर जिले में निधार्रित अवधि के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें