फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में पानी, सड़कें और मोबाइल नेटवर्क सब बंद

Wed, 27 Aug 2025 11:46 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लाखड़ी के धाराब में घिरा कच्चा मकान और मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपा
विज्ञापन
बनी। तीन दिनों की लगातार भारी बारिश से जहां पहाड़ी उपमंडल बनी में पानी, सड़के और मोबाइल सेवाएं पूरे तरीके ठप पड़ी हुई है। वहीं, जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला एक मात्र बनी-बसोहली मार्ग भारी भूस्खलन 30 जगहों पर अवरुद्ध हुआ है। वहीं, इसी मार्ग पर टिकरी मोड़ के नजदीक कई 100 मीटर सड़क मार्ग जमींदोज हो चुकी है। इसके चलते उपमंडल की 60 हजार की ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। भारी बारिश से जहां 48 घरों को भारी नुकसान हुआ है तो वहीं, एक महिला की भी मौत हो गई है। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह हुए भूस्खलन से ग्रामीणों की तहसील हेडक्वार्टर और उपजिला अस्पताल बनी तक पहुंच नहीं बन रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार प्रदुमन अत्री के मुताबिक, अभी तक बनी उपमंडल में खाद्य सामग्री सहित पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं, प्रशासन पूरे दलबल के साथ मार्ग को बहाल करने की पूरी तरह जुटा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भविष्य में जल्द बनी-बसोहली सड़क मार्ग बहाल नहीं हुआ या आगामी मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई से भारी बारिश से और भी दयनीय हो सकते है। जिससे खाद्य सामग्री, फल, पेट्रोल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। वहीं, अन्य इमरजेंसी सेवाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। वहीं, तहसीलदार अत्री ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से अभी तक 48 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और एक महिला की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है। क्योंकि इलाके में पिछले दो दिनों से मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की नुकसान की सूचना सामने नहीं आ पा रही है। बनी तहसील हेडक्वार्टर से लगने वाली सभी मार्ग जिसमें बनी से रोलका, कोटी, डग्गर, ढुग्गन, डुग्गेन और भंडार को लगने वाले भूस्खलन के चलते बंद पड़े हुए है। वर्तमान में उपमंडल बनी में 29 पंचायतों के 33 गांवों का संपर्क टूटा चुका है।

लाखड़ी के धाराब में घिरा कच्चा मकान और मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपा

लाखड़ी के धाराब में घिरा कच्चा मकान और मौके पर पहुंचे जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें