फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विभाग ने काटा ट्यूबवेल का कनेक्शन, डीसी से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सहार पंचायत के वार्ड 7 लोगेट मोड़ के लोगों का शिष्टमंडल पूर्व सरपंच भोली सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में जिला उपायुक्त से मिला। इस दौरान लोगों ने डीसी को बताया कि लोग पिछले 15 दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि उन्हें जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सहार पंचायत के पूर्व सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने बताया कि लोगेट मोड़ वार्ड नंबर 7 में पीएचई का एक ट्यूबवेल है लेकिन उसका अपना कोई ट्रांसफार्मर नहीं है। उस ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन लोगेट मोड़ स्थित जरनल ट्रांसफार्मर से लिया गया था। लोगों ने ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की शिकायत दर्ज करवाई तो पीडीडी कर्मचारियों ने 15 दिन पहले ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया। तब से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। इसके बाद आज वे अपनी फरियाद लेकर जिला उपायुक्त के पास पहुंचे। पूर्व सरपंच ने बताया कि उनकी समस्या सुनकर डीसी ने तुरंत पीएसई एक्सईएन को निर्देश दिए। इसके बाद पीएचई ने उक्त ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए फीस जमा करवाई। अब एक-दो दिन में वहां नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने पीडीडी को निर्देश दिए हैं कि जब तक लोगेट मोड़ स्थित ट्यूबवेल पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगता। तब तक इसको जनरल ट्रांसफार्मर के साथ जोड़ा जाए ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। शिष्टमंडल में पूर्व सरपंच के साथ सनी, किशन चंद, रामपाल व अन्य स्थानीय लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें