लखनपुर। लखनपुर पुलिस ने एक तेल टैंकर से 17 मवेशियों को मुक्त करवाया और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
लखनपुर पुलिस ने सोमवार को टोल पोस्ट के समीप नाके के पास दिन दहाड़े पशु तस्करी का प्रयास कर रहे तेल टैंकर को जांच के लिए रोका, जिसमें टैंकर के अंदर से अमानवीय तरीके से बांधे हुए 17 मवेशियों को मुक्त करवाया गया। वहीं पुलिस ने टैंकर नंबर HR58ए/9652 को मौके पर हिरासत में ले लिया और टैंकर चालक ईशान मलिक पुत्र मोहमद फुकरां निवासी गंगो मुलाहा जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद