फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। जानू के कोहाग इलाके में करीब 15 दिन से पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है इस कारण आक्रोशित लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और खुद पाइप लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गई। स्थानीय निवासी निशा ने बताया कि हमें हर हफ्ते पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भूंड से लेकर जानू तक यह लाइन खराब है, जिसके कारण करीब 70 घर प्रभावित हुए हैं। नजदीकी सरकारी स्कूल में भी बच्चों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते 15 दिन से चली आ रही पेयजल संबंधित दिक्कत का जब विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान नहीं दिया तो मजबूरन महिलाओं को सड़क पर उतरकर विभाग को जगाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ा। एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में जरूरी निर्देश दिए गए हैं और खराब पाइप लाइनों को ठीक कर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें