फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वयंसेवियों ने डोगरी और पंजाबी नृत्य से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर का समापन हो गया है। इस दौरान कॉलेज के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने डोगरी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गायन और नाटक सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. इंद्रजीत कौर के संरक्षण और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित समापन समारोह में डॉ. अश्वनी खजूरिया, डॉ. रचना देवी, डॉ. दीपशिखा, डॉ. रेनू, डॉ. मुकेश, डॉ. अजय, प्रोफेसर सतीश खजूरिया, डॉ. वर्चस्कम मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्वयंसेवी कुमारी प्रकृति को शिविर की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. रितु कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर में कॉलेज व आम लोगों के बीच की एकता को प्रदर्शित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक गतिविधियों ने प्रतिभागियों के बीच सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए एनएसएस कार्य समिति की सदस्य प्रो. सुरभि गुप्ता और डॉ. कामिनी कपूर के प्रयास को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें