फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच दिन से नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बढ़ती गर्मी के साथ शहर में जलसंकट भी गहराने लगा है। मंगलवार को शहर के वार्ड एक और चार में पिछले पांच दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों ने गुस्से का इजहार किया और जलशक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर जलापूर्ति को सुचारू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे पलगेतर निवासी तरसेम लाल ने बताया कि गर्मी शुरू होने साथ ही जलशक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था फिर लड़खड़ाने लगी है। पिछले पांच दिनों से उनके इलाके में नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। इससे वार्ड एक और वार्ड चार के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी आपूर्ति न होने पर बिजली न होने का हवाला दिया जा रहा है। क्या पांच दिनों से बिजली आई ही नहीं है। वहीं, सुदेश कुमारी ने कहा कि हर साल गर्मी के मौसम में उन लोगों को पानी के लिए इसी तरह से परेशान होना पड़ता है लेकिन विभाग इसमें सुधार के लिए कदम नहीं उठाता है। मजबूरी में लोगों को धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ता है।
स्थानीय निर्मल कुमारी ने बताया कि पानी की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें अपने छोटे-छोटे बच्चों से दूसरे मोहल्ले में लगे नल से पानी मंगवाना पड़ रहा है। उससे भी घर की सभी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने विभाग से जल्द पानी की आपूर्ति को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें