फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिलवां के 32 परिवारों को बांटे गए वॉटर फिल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था टीम सेरा की ओर से शनिवार को हाईस्कूल दिलवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के शिक्षक शिवदेव सिंह के प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के वाॅटर फिल्टर वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं स्कूल की मुख्य अध्यापिका निधि गुप्ता ने टीम सेरा की ओर से उपलब्ध कराए गए 32 वाॅटर फिल्टर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित किए और इसके लिए टीम सेरा का आभार जताया। वहीं सामाजिक संस्था के डॉ. रमिंदरजीत सिंह ने प्रभावित परिवारों को बताया कि बाढ़ के बाद किस प्रकार पानी प्रदूषित हो जाता है और इसके कारण कौन-कौन सी बीमारियां फैल सकती हैं। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था ने जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए वाॅटर फिल्टर वितरित करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर डॉ. सिंह ने हाईस्कूल दिलवां में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी साफ पानी उपलब्ध हो इसके लिए दो वाॅटर फिल्टर भेंट किए। स्कूल के शिक्षकों ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें