फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कबीर नगर में घरों में घुसा पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड 19 कबीर नगर इलाके में पानी की उचित निकासी न होने से स्थानीय लोगों नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बारिश का पानी 30 से 35 घरों को नुकसान पहुंचा रहा है, जबकि पांच घर पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हो चुके है। उनकी मांग है कि इलाके में नगर परिषद भूमिगत नाला बनाकर स्थानीय लोगों को राहत दी जाए। वहीं, लगातार सड़क पर जमा हो रहा बारिस के पानी में करंट भी आ चुका है। जिसके चलते बच्चे घरों से निकलने से भी डर रहे है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल आशा रानी ने बताया कि एक उनके वार्ड में बारिश का पानी निकलने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, मुहल्ले में खाली पड़े प्लाटों में बड़ी-बड़ी चारदीवारी होने के चलते उनका इलाका पुरा जलमग्न हो चुका है। जिसके चलते लगभग 30 से 35 घर पूरी तरह से बारिश के पानी से प्रभावित हो रहे है। जबकि पांच घर ऐसे है जिन घरों में पानी घुस गया है। उनका डर है कि लगातार बारिश का जमा होने से कहीं उनके घर की दीवारें न बैठ जाए। जिससे जान माल का भी नुकसान हो सकता है। वहीं, पुष्पा देवी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से पानी मुहल्ले की गलियों में इस कदर इकट्ठा हो चुका है कि वहां से निकला भी मुश्किल हो गए है। उन्होंने बताया कि घरों और गलियों में तीन से चार फीट बारिश का पानी जमा हो गए है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से हम इस समस्या से झेल रहे है, कई बार इसको लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उनकी मांग है कि मुहल्ले में पानी के उचित निकास के लिए भूमिगत नाले का निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत की सांस मिल सके। प्रदर्शन में दर्जनों महिला सहित बच्चे और बुजुर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें