फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार वर्ष पहले बिछाई पाइपलाइन से नहीं मिले कनेक्शन, पानी के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवल गांव के वार्ड एक, तीन और नौ में पेयजल संकट, एडीसी से समस्या दूर करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। देवल गांव में पेयजल की समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं का शिष्टमंडल एडीसी बिलावर विनय खोसला से उनके कार्यालय में मिला।
महिलाओं ने अधिकारी को बताया कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही और लचर कार्यप्रणाली के कारण देवल पंचायत के वार्ड एक, वार्ड तीन और वार्ड नौ में पेयजल संकट के कारण 1000 से अधिक अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा की जलशक्ति विभाग की ओर से 4 वर्ष पूर्व देवल गांव में नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन आज तक संबंधित विभाग ने वार्ड एक, वार्ड तीन और नौ के निवासियों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन असंभव है और गर्मियों के मौसम में पानी की सबसे अधिक जरूरत रहती है। गांव के लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में लोग पैदल रास्ते से होकर बर्तन सिर पर उठाकर पेयजल लाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने अधिकारी से मांग की के जल्द लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं ताकि पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


एक सप्ताह में समस्या दूर न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, शिष्टमंडल को एडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर रेणु देवी, सोमा देवी, नीलम देवी, मधुबाला, निशा देवी, निलमा देवी, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें