फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चौगान में दो दिवसीय वार्षिक मेला 20 से, दंगल में दाव पेंच दिखाएंगे पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। मकवाल के चौगान में 20 और 21 जून को दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन होगा। इस दौरान दंगल में पहलवान दाव पेंच दिखाएंगे। मेला कमेटी ने बुधवार को बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की। कमेटी सदस्य रमेश कुमार ने बताया कि ऐतिहासिक मेले में विभिन्न इलाकों से पहुंचने वाले दुकानदारों और दर्शकों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन की भी पूरी मदद ली जाएगी। मेले में बच्चों के के लिए लगने जा रहे झूले आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। इस वर्ष भी बाहरी राज्यों से दुकानदार मेले में दुकानें लगाएंगे, जिसमें कपड़ों से लेकर हर प्रकार की रोजमर्रा की जरूरत की चीजें उपलब्ध होंगी। मेले के दूसरे दिन 21 जून को शाम 4 बजे दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न इलाकों के पहलवान मल युद्ध का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मौजूद जिला विकास परिषद नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने मेले के लिए किए जा रहे प्रबंधों पर चर्चा की। मेले में कल्चर कार्यक्रमों का आयोजन करने पर मंथन किया गया। इस अवसर पर गिरधारी लाल, देशबंधु, मोहिंदर कुमार, मंत कुमार, मनमोहन, प्रदीप कुमार विकी, चरण दास, नीरज, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें