फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरसते हैं जुगयाल गांव के 300 परिवार

Fri, 08 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
ठंडा पानी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
गांव जुगयाल में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दस दिन पूर्व बिजली विभाग द्वारा मिले आश्वासन की अवधि पूरी होने के बाद भी ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर न लगाए जाने की शिकायत लेकर स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिला। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर उग्र रुख अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


शिष्टमंडल में शामिल रोमी अंडोत्रा, पंकज शर्मा ने कहा कि गांव में करीब 350 परिवार हैं। नए ट्यूबवेल से इनके घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। ट्यूबवेल बने एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन ट्रांसफार्मर न लग पाने से मोटर पंप खराब हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग ने तो अपनी तरफ से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ट्यूबवेल के निर्माण से लेकर मोटर व पंप भी फिट कर दिया था, लेकिन बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि खंभे लगाकर तार भी ट्यूबवेल तक पहुंचा दी गई है, लेकिन बात ट्रांसफार्मर पर आकर अटक कई है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दस दिन पूर्व लोगों ने ट्यूबवेल पर प्रदर्शन किया था। तब स्थानीय अधिकारियों ने दस दिन का समय मांगा था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें मजबून कठुआ आना पड़ा। वहीं कार्यकारी अभियंता ने मौके पर जेई से बात कर ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही पानी मुहैया नहीं हो पाया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें