उपमंडल के सभी चौकीदारों व नंबरदारो के साथ बैठक करते तहसीलदार बसोहली अमन आनंद। संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। उपमंडल बसोहली के सभी चौकीदारों व नंबरदारों के साथ तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक की। इस दौरान चौकीदारों और नंबरदारों ने अधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। चौकीदारों ने बताया कि कम मानदेय और महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे हैं।
साथ ही चौकीदारों और नंबरदारों ने तहसीलदार को बताया कि तूफान की वजह से कई इलाकों में फसलें बर्बाद हुई है। इसपर तहसीलदार ने राजस्व विभाग के पटवारियों व संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर फसल के नुकसान का जायजा लें। साथ ही जांच रिपोर्ट तैयार करें, ताकि मुआवजा के लिए जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके। तहसीलदार ने नंबरदारों व चौकीदारों को निर्देश दिए कि इलाके में कहीं भी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हो रहा हो तो इसकी जानकारी भी उन्हें दें। तहसीलदार ने राजस्व विभाग के पटवारियों को निर्देश दिए कि किसी भी इलाके के लोगों का जब ईडब्ल्यूएस व आरबीए का दस्तावेज बनाया जाता है तो इलाके के चौकीदार को साथ ले जांए और अच्छी तरह से जांच करें। ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की जांच करें कि निर्माण कार्य के लिए अनुमति ली गई है या नहीं।