प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल एसोसिएशन कठुआ ने गैर सरकारी संस्था शक्तिपुंज के सहयोग से समाधियां मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कस्बे की कई टीमों ने भाग लिया।
यहां एसडीएम राकेश शर्मा यहां मुख्य अतिथि और निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष रामलाल कालिया विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आखिरी मैच शक्तिपुंज क्लब व गुडा मुंडिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शक्तिपुंज ने 3-2 से यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विजयी टीम को मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल तूफान, उपाध्यक्ष मोहिंदर शर्मा, शक्तिपुंज के अध्यक्ष कुलजीत सिंह, महासचिव लोकेंद्र सिंह, एसएचओ अनिल शर्मा, कैला माता मंदिर के पुजारी स्वामी कृष्णानंद, आदि मौजूद रहे।