फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोवांग और दुग्गन टीम ने जीते वॉलीबॉल मैच

Thu, 12 Jun 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। भारत स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी करवाई जा रही है। पहले दिन बुधवार को हुए तीन मुकाबलों में लोवांग और दुग्गन टीम ने वॉलीबॉल मैच जीते।
विज्ञापन

एनएचपीसी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लोवांग टीम और दुग्गन टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर दुग्गन की टीम ने पहले साइट सेट करने का निर्णय लिया। बेहद रोमांचक रहे इस मुकाबले के पहले सेट में लोवांग टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद दुग्गन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट 15 अंकों से जीता। तीसरे और निर्णायक सेट में लोवांग टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए दुग्गन टीम को 14 अंकों से हरा दिया। इस मैच में मोहम्मद आसिफ ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया।
इससे पहले जिला विकास परिषद की सदस्य रीता ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया। बनी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने भारत स्पोर्ट्स क्लब की सराहना की। उन्होंने लड़कियों के लिए भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने की अपील की। वहीं, पूर्व विधायक जीवनलाल ने युवाओं को खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें