फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबाल में चांदल, खो-खो में बनी विजेता

Sat, 11 Jan 2025 10:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेती टीमें। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। बनी में आयोजित 2 दिवसीय क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट का समापन हो गया। माई भारत नेहरू युवा केंद्र कठुआ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल, खो-खो, रोप स्कीपिंग, बैडमिंटन और दौड़ के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा के साथ दमखम का प्रदर्शन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल बनी के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कों के वॉलीबाल का फाइनल मैच चांदल और बनी की टीमों के बीच खेला गया।
इसमें चांदल की टीम ने बनी को हराकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। लड़कियों का खोखो का फाइनल मैच बनी और बरमोता के बीच खेला गया।इसमें बनी की टीम ने मैच 6-3 से जीता।
विज्ञापन

लड़कों की 100 मीटर रेस में मोहम्मद नवाज ने पहला स्थान हासिल किया, सोनू ने दूसरा और शाहनवाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की रोप स्कीपिंग प्रतिस्पर्धा में साक्षी राजपूत ने पहला, मोनिका देवी ने दूसरा और रितु भगत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों की शॉटपुट प्रतियोगिता में सोनू ने पहला, नवाज ने दूसरा और ताहिर ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों की व्यक्तिगत बैडमिंटन का फाइनल अदिति राजपूत और मोनिका ठाकुर के बीच खेला गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे प्रभारी प्रधानाचार्य शाह फजल करीम और विशिष्ट अतिथि जेडपीईओ बनी जिया लाल रहे। उन्होंने विजेताओं को स्मृति चिह्न और स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें