फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारी बारिश से वॉलीबॉल टूर्नामेंट फिर स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी उपमंडल के डुग्गन में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों के अनुसार जिले में लगातार खराब मौसम और सड़कों की स्थिति को देखते हुए प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 अगस्त को किया जाना था। तब भारी बारिश से बने हालात को देखते हुए प्रतियोगिता को 3 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज भी सुबह से होने वाली बारिश के कारण इसे दोबारा स्थगित करना पड़ा है। अब मौसम के पूरी तरह से साफ होने के बाद नई तिथियों को घाेषित कर प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें