फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल एसोसिएशन ने गणिक शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

Mon, 19 May 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने गणिक शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया है। रविवार को एसोसिएशन ने हीरानगर में कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ी को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मान दिया। गणिक शर्मा ने बिहार में आयोजित अंडर-19 खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था। सम्मान समारोह में उपस्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और एनआईएस कोच रमेश सिंह खिलाड़ी के समर्पण, कड़ी मेहनत और असाधारण प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें