संदरूण पंचायत में जारी तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। संदरूण पंचायत में तीन दिन से जारी क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। नागराज मंदिर के पास आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में भदांद की टीम ने सित्ती को हराकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।
रविवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में सित्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भदांद ने निर्धारित 8 ओवरों में 95 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में 96 रनों का पीछा करने उतरी सित्ती की टीम 55 रन ही बना पाई। इस रोमांचक मुकाबले में हर्ष मन्हास ने 4 विकेट चटकाए और 20 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।