फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल में पहले दिन मेजबान राजोरी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी में शुक्रवार को अंतर-जिला यूटी स्तरीय अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से पहुंची युवा महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना और प्रदेश में बालिकाओं की खेलों के प्रति भागीदारी को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन में डीडीसी डॉ देवांश यादव मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर माई भारत के जिला युवा अधिकारी अखिल आर्य, गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गुलजार चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पर्यवेक्षक, चयनकर्ता और खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और जमीनी स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए युवा सेवा एवं खेल निदेशालय लगातार प्रयास कर रहा है। निदेशक जनरल युवा सेवा एवं खेल अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व तथा संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल, जम्मू इंद्रजीत सिंह परिहार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वली मोहम्मद की भूमिका की सराहना की गई।
पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
-उधमपुर ने डोडा को 2-0 सेट से हराया।

-मेजबान राजोरी ने शोपियां को 2-0 सेट से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

-बांदीपोरा ने कठुआ को 2-0 सेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
-कुलगाम ने जम्मू को कड़े मुकाबले में 2-1 सेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें