फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
लखनपुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी अतुल गोयल, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल गोयल ने शुक्रवार को जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। जिला पुलिस लाइन में उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधीन आपराधिक मामलों, उनमें पुलिस की कार्रवाई के साथ अपराध नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। उन्होंने लखनपुर कॉरिडोर में पहुंचकर कोरोना रोकथाम में पुलिस के लगाए नाकों को भी जांचा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अंतरराज्यीय मार्गों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से जोड़ने वाले मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाते हुए आईबी को हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को और बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें