फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क सुविधा को तरस रहे उपमंडल मुख्यालय से सटे गांव

Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कई ग्रामीण क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क सुविधा न होने के कारण मजबूरन लोगों को पैदल रास्ता तय करने के बाद सड़क संपर्क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बीमार होने पर मरीज को पालकी में बिठाकर निचले इलाकों की तरफ ले जाना पड़ता है। श्याम लाल, रमेश चंद्र, प्रवीण सिंह, आशा रानी, अंकुश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जाननू, खलौटु, सयारू और गलु धट की एक हजार आबादी को घर तक पहुंचने के लिए एक घंटे का पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द उपमंडल मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें