मकवाल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनते जिला विकास परिषद सदस्य। संवाद
मकवाल के वार्ड तीन में रविवार को जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पूर्व सैनिक करनाल चंद्र ने बताया कि वार्ड 3 में नल के जरिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण लगभग एक हजार से अधिक आबादी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। परवीन खजुरिया ने नाबार्ड के अंतर्गत चौगान से उद्राल वाया चिंतपूर्णी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू होने के लगभग 2 वर्ष बाद भी पूरा नहीं होने का मुद्दा उठाया। जिला विकास परिषद सदस्य ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। स्थानीय विलेज समिति मकवाल के प्रधान मोहिंदर कुमार ने लोगों के राशन कार्ड संबंधी परेशानियों के प्रति अवगत करवाया। इस अवसर पर वार्ड की पूर्व पंच विष्णु देवी, जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर तारीक मांसोत्रा, गौरी शंकर, रमेश कुमार, मंत कुमार, शान शर्मा और रवि खजुरिया के साथ सौ ग्रामीण मौजूद रहे।