फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के आठ और मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के आठ और नए मामले सामने आए हैं। रोकथाम को लेकर विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रभावित मरीजों के घरों के आसपास मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए पॉजिटिव पाए जाने वाजे मरीजों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल है। जिन्हें विभाग की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।
विभाग के अनुसार जिले में अब तक सामने आने वाले मरीजों में 685 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। जबकि शेष मरीजों का उपचार विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें से दो मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है। जिनकी हालत भी स्थिर है।
विज्ञापन

उधर डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर रोधी कीटनाशकों का छिड़काव करवाया है। साथ ही, विभागीय कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी और जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने से साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छर जनित स्थानों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें