चड़वाल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में लोगों का गुस्सा स्थानीय
प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर आए और एक घंटे तक जमकर हंगामा किया।
लोगों के
गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने आकर दुकान को बंद करवाया
और दुकान के अंदर रखी शराब हटवा दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ
दिन पहले चड़वाल में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया था तो छन्न
दितयाल गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम लगाकर इसका विरोध
किया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा दुकान पर ताला जड़ दिया गया था।
शराब
की दुकान खोलने वालों ने शुक्रवार को चड़वाल से करीब 500 मीटर पूर्व की ओर
एक नई दुकान खोलने का प्रयास किया, जिसे आम लोगों ने एक बार फिर से विफल
कर दिया।
हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे चंदवा के लोगों ने कहा कि शराब की दुकान
को वे चौक के आसपास नहीं खुलने दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि स्थानीय
प्रशासन भी जानता है कि लोगों का गुस्सा शराब की दुकानों के खिलाफ है।
लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। हर बार शराब की दुकान खोलने
वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर दुकानों को शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन इस पर
न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने
कई बार लोगाें को यातायात खोलने के लिए कहा, लेकिन लोगों को गुस्सा थमने का
नाम ही नहीं ले रहा था।
लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने दुकान के
मालिक के साथ बात की और उसके बाद सारा सामान वापस गाड़ियों में भरवाकर
दुकान को खाली करवाया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में
शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी, जिसके बाद लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग
को खोल दिया।