फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क न बनने से 11 िकमी पैदल चलने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। पंचायत उच्चा पिंड टाडली इलाके में पांजियां से सामना भंज तक सड़क का निर्माण न होने से सामना भंज, डुडु बसंतगढ़, कलोन्ता, लाटी टूना के हजारों लोग धार मुख्य सड़क तक आवागमन करने में परेशानी झेल रहे हैं।
पूर्व पंच सुरेश गुप्ता ने बताया कि करीब 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर शुरू में करीब एक किमी तक तो कच्चा रास्ता है लेकिन आगे सड़क न होने की वजह से लोग कई घंटे पैदल सफर करने को मजबूर हैं। लोग दशकों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। दूर-दराज के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। यदि सड़क बन जाती है तो पंचायत उच्चा पिंड के लोगों के लिए भी यह लाभदायक रहेगा। तहसील मजालता के विभिन्न इलाकों के लोगों को भी बिलावर या जम्मू आवागमन करने में साधन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप शर्मा, सुरेश गुप्ता, अनु सपोलिया, काकू राम, वनीत गुप्ता, पीयूष खजूरिया, सुमित गुप्ता आदि ने बताया कि सड़क नहीं होने के चलते विद्यार्थी वर्ग भी परेशान है। किसी व्यक्ति के बीमार होने की अवस्था में उप जिला अस्पताल पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं। लोगों ने सरकार से सड़क का निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें