फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ग्रामीणों ने दी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
सड़क की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल में आते गांवों के लोगों ने उनका क्षेत्र सड़क संपर्क से जोड़ने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बिलावर। बिलावर उपमंडल से सटे ग्रामीण पंचायत के कई मोहल्ले आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। नतीजतन गोरठा, टांडी ,टेरडा, टल्ली, जाननू जनोता और धार खलोटु की 3000 से अधिक आबादी परेशानी झेल रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनका क्षेत्र सड़क संपर्क से नहीं जुड़ता, वे हर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।



यह बातें स्थानीय लोगों ने रविवार को गांव में आयोजित की गई बैठक के दौरान कहीं। अगर सरकार ने जल्द इन उनके क्षेत्र को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा तो स्थानीय लोग आने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे और इसका बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके का विकास बिना सड़क संपर्क से होना मुमकिन नहीं है। लोगों ने बताया कि उनके गांव पहाड़ी पर स्थित है लेकिन आज तक उनके इलाकों को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया। सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गईं और बैक टू विलेज एक और दो के तहत इन ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए प्रपोजल बनाए गए लेकिन आज तक इन इलाकों में सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कई बार आश्वासन मिले कि जल्द उनके इलाकों को सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मौके पर बरयाम सिंह, यशपाल शर्मा ,तरसेम सिंह, ओम प्रकाश ,कुलदीप सिंह, रतन सिंह, सुरजीत सिंह, गांव की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें