फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विजयपुर की टीम ने दरूंग-इलेवन को 86 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में विजयपुर की टीम ने दरूंग-इलेवन की टीम को 86 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विजयपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में विजयपुर की टीम ने नौ विकेट गंवाकर 170 बनाए। विजयपुर के बल्लेबाज अंकुश ने 56 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 80 रन बनाए, वहीं दरूंग के गेंदबाज दीक्षय वर्मा ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरूंग-इलेवन की टीम अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सकी। 16वें ओवर में ही पूरी टीम 84 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा, विजयपुर की टीम ने 86 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विजयपुर के गेंदबाज अंकुश ने दो, सुरेश ने दो और आकाश ने दो विकेट हासिल किए।
मैच में विजयपुर के खिलाड़ी अंकुश ने 80 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें