जनसुनवाई शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम।
एसडीएम फुलैल सिंह की अध्यक्षता में तहसील महरीन के जोगियाल में जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीमा सड़क संगठन द्वारा प्रस्तावित राजबाग हरिया चक सड़क के निर्माण के लिए भूमि मालिकों के मुआवजा दस्तावेजों के सत्यापन हेतु आयोजित किया गया। शिविर में हरदो मुठी, हरियाचक, जोगियाल और आसपास के क्षेत्रों के जमींदारों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। एसडीएम ने भूमि मालिकों को उनकी जमीन की मात्रा और मुआवजे की राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के अन्य विकास संबंधी मुद्दों को भी उठाया, जिन्हें एसडीएम ने ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।